भरथना: भरथना कस्बा में आरा मशीन पर भारी मात्रा में लकड़ी का भंडारण, जांच के आदेश दिए गए
भरथना कस्बे के बिधूना मार्ग स्थित गल्ला मंडी रोड के सामने एक आरा मशीन परिसर में आम, जामुन, नीम सहित अन्य प्रजातियों की भारी मात्रा में लकड़ी का भंडारण मिलने का मामला सामने आया है। फोटो और वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने जांच कराने की बात कही है। डीएफओ अभिषेक इनामदार ने शनिवार देरशाम 5 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया लकड़ी का भंडारण है।