लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा जिले में 6 जगहों छापेमारी कर 2 शराब तस्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा शनिवार अपराह्न 4:15 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार सूरजगढ़ा नगर परिषद में पटेलपुर एवं चानन थाना क्षेत्र में इटौन गांव से शराब तस्कर को तथा पुरानी बाजार सूरजगढा, अभिमन्यु चौक लखीसराय, नया टोला लखीसराय एवं उत्पाद थाना बड़हिया के समीप से शराबी को गिरफ्तार किया गया.