मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत देवधा मध्य पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित नुनिया चौक के ओझा पोखर पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भव्य तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा पिछले आठ वर्षों से यहां छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी तालाब के बीच आकर्षक डिजाइन में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। छठ घाट के निर्माण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। पूजा पंडाल में भगवान सूर्य सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ग्रामीण और छठ पूजा युवा सेवा समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।
#DENNewsMadhubani #JaynagarNews #Devadha #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #MadhubaniNews #BiharNews #ChhathGhat #Mithilanchal
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Jaynagar News ] [ Devadha Madhya Panchayat ] [ Nunia Chowk ] [ Ojha Pokhar Chhath Puja ] [ Chhath Puja 2026 ] [ Chhath Ghat Preparation ] [ Chhath Puja Pandal ] [ Mithilanchal Chhath ]