जिला स्तरीय बाल मेले में पंखुड़ी का शानदार प्रदर्शन, सलूणी का नाम किया रोशन
PM श्री GCPS सलूणी में दो ट्रॉफियां जीतकर लौटे विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सलूणी (चंबा)। PM श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला (GCPS) सलूणी की छात्रा पंखुड़ी ने जिला स्तरीय बाल मेले में सोलो डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देकर स्कूल और सलूणी क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं, पंखुड़ी एंड पार्टी ग्रुप ने भी अपनी बेहतरीन डांस प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
जिला स्तरीय बाल मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल के विद्यार्थियों ने दो ट्रॉफियां अपने नाम कीं। इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर आज स्कूल में उन्हें सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल सहित पूरे सलूणी क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Suneel Pahadi ✍️
Pahadi News
Chamba, Chamba | Oct 23, 2026