Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
adhimachali73
आधार सेंटर के बाहर फॉर्म भरने के नाम पर 20 से 50 रुपये वसूली का आरोप, लोगों ने उठाए सवाल सुबह से शाम तक सेंटर के बाहर बैठे रहते हैं दो व्यक्ति, नोटिस हटाए जाने का भी दावा
Chamba, Chamba
| Oct 22, 2026
MORE NEWS
गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित #cmohp #viralreel #himachalpradesh #chamba #shimla #viralvideo #spkhp #HPeducationminister
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
[10/22, 6:26 PM] Bhudiya राम B: *प्रेस नोट* *भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ इकाई खजियार की बैठक मंगला में सम्पन्न* *चंबा, 22 अक्टूबर 2026* भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ इकाई खजियार की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मंगला में इकाई अध्यक्ष श्री आत्माराम शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया और पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। इसमें भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के वरिष्ठ हिमाचल प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष व जिला संयोजक चंबा डॉ. डी. के. सोनी, जिला अध्यक्ष श्री वजीर सिंह यादव, जिला महामंत्री श्री बुधिया राम जी, अतिरिक्त जिला महासचिव श्री सुशील कुमार सल्होत्रा, इकाई चंबा के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वेदव्यास ठाकुर तथा श्री प्रकाश चंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों की लंबित मांगों, चिकित्सा सुविधाओं, महंगाई भत्ते एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को जिला व प्रदेश स्तर पर सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके। अंत में इकाई अध्यक्ष श्री आत्माराम शर्मा जी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। [10/22, 6:26 PM] Bhudiya राम B: इस मौक़े पर सर्वश्री जीत सिंह ब्लोरिया साहिक अभियंता, किशोरी लाल कनिष्ट अभियंता,प्रकाश चंद F/ Man, गुलाब सिंह L/M, रामशरण L/M, चमरु राम L/मे, हरीश कुमार धवन F/M, प्रकाश चंद शर्मा L/M सभी बिजली बोर्ड, चन्द्रमणी शर्मा C. H. T. शिक्षा विभाग तथा दीना नाथ व पृथि सिंह P. W. D. ने विधिवत भारतीय राज्य महासंघ की सदस्य्ता ग्रहण की जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने तालियों की गर्गड़ाहत से स्वागत व अभिनन्दन करते हुए उनके हर सुःख दुख मेँ कंधे से कंधे मिलाकर चलने का भरोसा दिया l
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
होली में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की कल रात करंट लगने से मौत हो गई थी जिनका अंतिम संस्कार आज कर दिया गया। भारी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। आज मुख्यमंत्री का होली क्षेत्र का दौरा था और मुख्यमंत्री ने करोड़ो रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने थे।उनके आगमन की तैयारियों में जूटे चन्द्रमनी के बिजली तार की चपेट में आने से करंट लग गया जिससे उनकी मौत हो गई। वौइस् ओवर : वहीं मोके पर मौजूद ए पी एम सी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने इस घटना पर दुख जताते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि इसके चलते मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बाइट : ललित ठाकुर
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
होली में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की कल रात करंट लगने से मौत हो गई थी जिनका अंतिम संस्कार आज कर दिया गया। वहीं मोके पर मौजूद ए पी एम सी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने इस घटना पर दुख जताते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि इसके चलते मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। Himachal Times TV
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
चंबा में आधार कार्ड सेंटर के बाहर फॉर्म भरने के नाम पर वसूले जा रहे 20 से 50 रुपये। जबकि ये फॉर्म आधार सेंटर में फ्री भरी जाती है। Himachal Times TV #highlight #chamba #ChambaNews
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम वीडियो, भावुक करने वाली, भाई आप हमेशा याद रहोगे 🙏ॐ शांति
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
आधार कार्ड सेंटर के बाहर फॉर्म भरने के नाम पर 20 से 50 रुपये वसूली का आरोप, लोगों ने उठाए सवाल सुबह से शाम तक सेंटर के बाहर बैठे रहते हैं दो व्यक्ति, नोटिस हटाए जाने का भी दावा ADC अमित मेहरा ने दिए जांच के आदेश 👇👇
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
सुभाष प्रिंस, प्रदीप सरयाल और सावन जरयाल के गीतों पर झूमे सराहन के लोग रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगीतों की धूम, जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने भेंट किए 11 हजार रुपये साहो, चंबा | 22 अक्टूबर 2026 चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत सराहन में रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों और संगीत की खूब धूम रही। चंबा के नामी कलाकारों सुभाष प्रिंस, प्रदीप सरयाल और सावन जरयाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन वर्ष 1993 से लगातार रामलीला का मंचन करता आ रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी क्लब की ओर से दस दिनों तक रामलीला का मंचन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसके समापन के अगले दिन बुधवार, 21 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम की आरती से हुआ कार्यक्रम का आगाज सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत क्लब के सदस्यों ने प्रभु श्रीराम की आरती के साथ की। इसके बाद चंबा के युवा कलाकार मास्टर मनन ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़ी और पंजाबी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद गायिका मिस पूजा ने अपनी गायिकी से समां बांधा। साल घाटी से संबंध रखने वाले युवा कलाकार प्रदीप सरयाल ने पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब उत्साह दिखाया। सावन जरयाल ने पिता शेर सिंह की यादें कीं ताजा कार्यक्रम का भावुक पल उस समय आया, जब स्वर्गीय लोक गायक शेर सिंह जरयाल के सुपुत्र सावन जरयाल ने मंच संभाला। उन्होंने अपने पिता के गाए गीतों को प्रस्तुत कर लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दीं। उनकी प्रस्तुति के दौरान माहौल भावुक हो गया। विशेष रूप से जब उन्होंने अपने पिता की याद में गीत “तेरे जेहा गायक नि होणा ओ, शेर सिंह जरयाला हो” प्रस्तुत किया, तो पंडाल में मौजूद कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और दिवंगत लोक गायक की संगीत विरासत को याद किया गया। सुभाष प्रिंस के गीतों पर देर तक झूमे दर्शक इसके बाद मंच पर पहुंचे ‘वॉइस ऑफ शिमला’ फेम गायक सुभाष प्रिंस ने श्रीराम भजन से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। उनकी गायिकी पर दर्शक खूब झूमे और सांस्कृतिक संध्या का माहौल देर तक संगीतमय बना रहा। राज सिंह ठाकुर ने भेंट किए 11 हजार रुपये कार्यक्रम में करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रामलीला क्लब के सदस्यों ने उन्हें हिमाचली टोपी, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज सिंह ठाकुर ने अपनी निजी कमाई से रामलीला क्लब को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। साथ ही क्लब की मांग पर अगले वर्ष रामलीला शुरू होने से पहले क्लब को अपना साउंड सिस्टम खरीदकर देने की घोषणा भी की। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सराहन के लोगों के साथ उनका गहरा नाता रहा है और वह यहां के लोगों को हमेशा अपने परिवार की तरह मानते हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेकर जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश भी दिया। क्लब के सदस्यों सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद इस अवसर पर रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन के अध्यक्ष राज कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव विनोद, कोषाध्यक्ष मनेश कुमार सहित क्लब के सदस्य विजय, सुनील, राजेश, कनु, बबलू, सुभाष और अन्य सदस्य मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन का यह आयोजन धार्मिक परंपरा, लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। Tribal Live News सच के साथ, निडर, निष्पक्ष, बेखौफ।
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026