पटना ग्रामीण: श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र के एक होटल में पत्नी ने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा
श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में मंगलवार को एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लड़की तो किसी तरह वहां से फरार हो गई लेकिन उसके बाद पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हालांकि मंगलवार को यह घटना कितने बजे की है इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।