इटाढ़ी: 15 मई को बक्सर में जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी भर्ती, ₹27 हजार तक वेतन
Itarhi, Buxar | May 13, 2026 जिला नियोजनालय की ओर से 15 मई 2026 को रोजगार मेला सह जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस जॉब कैंप में DSETS PVT. LTD. द्वारा टेक्नीशियन पद के लिए भर्ती की जाएगी। कंपनी ने कुल 50 पदों पर बहाली होगी।