धौलछीना: थिकलना में अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने की कार्रवाई, अवैध तरीके से निकाले पत्थर किए गए सीज
भैंसियाछाना ब्लाक के थिकलना में आरक्षित वन क्षेत्र में हरे पेड़ काटने और अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सोमवार को शाम करीब 04 बजे मौके पर पहुंची टीम ने रिजार्ट को सील कर निमार्णाधीन रिजार्ट के काम पर रोक लगा दी है। सड़क निर्माण की आड़ में अवैध तरीके से खनन कर निकाले जा रहे पत्थर भी सीज कर दिए है।