धौलछीना: सीओ अल्मोड़ा ने थाना धौलछीना का किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा बीते दिवस थाना धौलछीना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। मीडिया सेल से शनिवार दोपहर करीब 01 बजे मिली जानकारी के अनुसार सीओ ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।