धौलछीना: थिकलना गांव में वन भूमि पर अवैध खनन और पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग ने जांच की कही बात
भैंसियाछाना के थिकलना में आरक्षित वन क्षेत्र में हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। मामले में एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम भी हरकत आ गई है और जांच शुरू कर दी है। इधर, रविवार शाम करीब 05 बजे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि उतीस, बुरांस और बांज के चार पेड़ झुके हुए हैं।