धौलछीना: डूंगरी में चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते मिले दुकानदार, पुलिस ने 3 बोतल और 48 पव्वे अवैध शराब की बरामदगी की
मीडिया सेल से सोमवार शाम करीब 06 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसओ धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार देर शाम डूंगरी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हर्ष सिंह अपनी चाय की दुकान में अवैध रुप से शराब बेचते हुए मिला। जिसके कब्जे से 03 बोतल व 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में मुकदमा दर्ज किया गया।