धौलछीना: धौलछीना क्षेत्र से घर से नाराज होकर निकले 2 नाबालिग, पुलिस ने एनटीडी अल्मोड़ा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को 02 नाबालिगों की गुमशुदगी की सूचना मिली। सूचना पर एसओ धौलछीना विजय नेगी द्वारा रविवार को पुलिस टीम को गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाकर दोनों गुमशुदाओं को शाम करीब पांच बजे एनटीडी अल्मोड़ा से सकुशल बरामद किया गया और उनके परिजनों कों महिला थाना बुलाकर उनके सुपुर्द किया।