धौलछीना: धौलछीना के नौगांव पीपली के समीप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर दो लोगों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल
जमराड़ी बैंड की ओर आ रहा एक वाहन सोमवार देर रात करीब 01 बजे धौलछीना के नौगांव पीपली के समीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो रात में ही रेस्क्यू शुरू किया गया। दो लोगों मनोज सिंह बिष्ट निवासी नौगांव और अजय शर्मा निवासी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वही पुष्कर सिंह भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गया।