मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की मोखमपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए
जयपुर ग्रामीण की मोखमपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टोपीदार बंदूक बरामद की है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई।