जिला अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
मुजफ्फरपुर। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, जिला विधि प्रशाखा के वरीय उपसमाहर्ता एवं सभी अपर लोक अभियोजक उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक माह सजा सुनिश्चित करने, गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का स्पीडी ट्रायल के माध्यम से त्वरित निष्पादन तथा गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पॉक्सो एवं नशा संबंधी मामलों में विशेष प्राथमिकता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई कर सजा दिलाने का निर्देश दिया।
गवाहों के समय पर उपस्थित नहीं होने वाले मामलों की सूची तैयार कर वरीय पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक मामले की केसवार समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में विधि प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी एवं अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित थे।