मुजफ्फरपुर में घर के करीब मिलेगा NCD का इलाज! ‘जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू
मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार में गैर-संचारी रोगों (NCD) की समय पर पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। “जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम से किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके घर और समुदाय के नजदीक ही स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के तहत उच्च रक्तचाप (BP), मधुमेह, ओरल कैंसर और स्तन कैंसर सहित विभिन्न गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए जाने वाले मरीजों को आगे की जाँच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और जरूरत पड़ने पर उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा।
मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल और आरएच सकरा को टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जोड़ा गया। वहीं जिले के CHC, PHC और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में वेबकास्टिंग के जरिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि बीमारी को गंभीर अवस्था में पहुंचने से पहले पहचानकर उपचार शुरू किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
ऐसी ही मुजफ्फरपुर और बिहार की महत्वपूर्ण खबरों के लिए Tirhut Now को Subscribe करें।
#मुजफ्फरपुर #BiharNews #NCDScreening #HealthNews #TirhutNow
Musahri, Muzaffarpur | Sep 2, 2026