मुजफ्फरपुर में छात्र-युवा संसद: शिक्षा की बदहाली, फीस वृद्धि और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान
मुजफ्फरपुर में शैक्षणिक अराजकता, शिक्षा की बदहाली और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आइसा और आरवाईए की ओर से छात्र-युवा संसद का आयोजन किया गया। मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धनंजय ने शिक्षा व्यवस्था में संसाधनों की कमी, पेपर लीक, फीस वृद्धि और 7.5 सीजीपीए की बाध्यता को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने नई शिक्षा नीति वापस लेने और एनटीए को भंग करने की मांग की। साथ ही कहा कि शिक्षा और शैक्षणिक अधिकारों के लिए युवाओं का आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज होगा।
आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ठेका, संविदा और आउटसोर्सिंग की नीतियां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।
ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने शिक्षा के निजीकरण और महिलाओं के रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
कार्यक्रम में 6 सितंबर को पटना में होने वाली छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में भागीदारी का आह्वान किया गया।
#Muzaffarpur #StudentYouthParliament #AISA #RYA #EducationAndEmployment