लोहाघाट: कोट महरा गांव में 22 दिवसीय देवी जागर के नौवें दिन बंदेला ढेक और कोलीढेक के ग्रामीणों ने भंडारे में दीं सेवाएं
शुक्रवार को देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने शाम पांच बजे बताया कि देवी जागर के नवें दिन बिशंग के बंदेला ढेक और कोलीढेक के ग्रामीणों ने तिथि के हिसाब से भंडारे में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि रोजाना रात के वक्त जागर गायक पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह के जागर गायन के बाद देवडांगर गद्दी लगाते हैं। जिसमें देवडांगरों की गद्दी तड़के ढाई बजे तक लगती है