लोहाघाट: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी लोहाघाट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
शुक्रवार को दोपहर एक बजे जीजीआई की प्रभारी प्रधानाचार्य राखी सक्सेना की अध्यक्षता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पीएलवी बृजेश जोशी, कमल राम आदि ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बारे में बताया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल से नगर पालिका चौराहे लोहाघाट तक रैली निकाली।