आमस: शेरघाटी में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग पर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
Amas, Gaya | Sep 28, 2026 मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को शेरघाटी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष चुनाव की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन