सरीला: जरिया थाना की पुलिस ने करियारी गांव से दुष्कर्म, पॉस्को व एससीएसटी एक्ट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव से जरिया थाना की पुलिस टीम ने दुष्कर्म, पॉस्को, व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के मुकदमे के वारंटी अभियुक्त को आज सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे यायालय भेजा गया है।