जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा के त्योहार को शांति पूर्ण वातावरण में सद्भाव के साथ संपन्न कराने को लेकर आज दिनांक 16.10.2026 को संध्या पहर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मोतिहारी शहर सभी प्रमुख मार्गों से होकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा बाइकर्स पुलिस के साथ में बाइक से पेट्रोलिंग भी किया गया।
फ्लैग मार्च का प्रारंभ पुलिस लाइन से हुआ जो कचहरी चौक,बलुआ ओवर फ्लाई होते हुए सदर अस्पताल, टाउन थाना,मीना बाजार गांधी चौक,गांजा गद्दी चौक,हिंदी बाजार,नाका नं 02 से गोशाला तक गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से मिलकर फिडबैक लिया गया और लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाने की अपील की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police CMO Bihar Bihar Police
15 views | East Champaran, Bihar | Oct 16, 2026