जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए
आज दिनांक 16.10.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 140 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सुनवाई की। जिला के सभी अंचलों के अंचल अधिकारी जनता दरबार कार्यक्रम से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
जनता दरबार से ही अपर समाहर्त्ता के द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारी को प्राप्त शिकायतों के समाधान का निर्देश दिया गया।
एडीएम ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
जनता के दरबार में एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
26 views | East Champaran, Bihar | Oct 16, 2026