मधेपुरा में महिला के पेट से निकला 5 किलो का ट्यूमर, 10 साल से दर्द से थी परेशान, 4 घंटे चला जटिल ऑपरेशन
बिहार के मधेपुरा से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने 40 वर्षीय महिला की बच्चेदानी से करीब 5 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। महिला पिछले करीब 10 वर्षों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी। कई शहरों में इलाज और दो बार ऑपरेशन कराने के बावजूद उसे राहत नहीं मिल पाई थी।
मामला कुमारखंड प्रखंड के हरिबोला गांव की रहने वाली कुमारी रूपा का है। उनके पति चेतन आनंद के मुताबिक, पत्नी लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थीं। परिवार ने पटना, पूर्णिया और दरभंगा सहित कई जगहों पर इलाज कराया। इस दौरान पटना में इलाज के वक्त कैंसर की आशंका भी जताई गई थी।
Bihar, India | Oct 4, 2026