छोटा शिमला सड़क हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस विभाग में शोक
छोटा शिमला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी अल्टो कार में सवार थे। छोटा शिमला क्षेत्र में कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दोनों की जान चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
दो पुलिसकर्मियों की एक साथ मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।