देहरादून: देहरादून में यातायात का दबाव आधा होगा, 12 साल से इस परियोजना का हो रहा है इंतजार, DM ने किया निरीक्षण
दून के सबसे व्यस्ततम और यातायात दबाव के लिहाज से पूरे दिन जाम से पैक रहने वाले सहारनपुर रोड, मातावाला बाग और आढ़त बाजार में अगले एक साल के भीतर यातायात का दबाव आधा रह जाएगा। बता दें कि जिलाधिकारी सविन बसंल ने भंडारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज कार्ययोजना का स्थलीय निरीक्षण किया है.