देहरादून: परेड ग्राउंड पर धरना कवर करने पहुंचे यूट्यूबर और कैमरामैन से हुई मारपीट, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
परेड ग्राउंड के पास उस समय हंगामा हो गया जब बेरोजगार संगठन के धरने को कवर करने पहुंचे एक यूट्यूबर और उसके कैमरामैन के साथ मारपीट कर दी गई। दोनों पर अचानक हमला होने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।