देहरादून: उत्तराखंड की IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने स्वीकार किया, राज्य सरकार ने भी दी स्वीकृति
केंद्र सरकार ने 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उत्तराखंड शासन ने भी स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया था। वह वर्तमान में एसएसपी विजिलेंस के पद पर थीं और उन्हें तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता था।