देहरादून: मसूरी में अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले का किया घेराव
मसूरी में अवैध खनन का मुद्दा गरमा गया है। महिला कांग्रेस ने मसूरी माल रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले को रोककर घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर पहाड़ काटे जा रहे हैं। वहीं, मंत्री गणेश जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रशासन पहले ही कार्रवाई कर चुका है.