मेजा: मेजा में आर्मी जवान पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ फरार, पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई
Meja, Allahabad | Apr 24, 2026 मेजा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आर्मी जवान अपनी पत्नी को धोखा देकर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आज शुक्रवार दोपहर मीडिया के सामने पीड़िता ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।