मलिहाबाद: नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ किया गया यौन शोषण, दुबग्गा पुलिस पर लगा गाली देकर भगाने का आरोप
दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ यौन शोषण किया। अब आरोपी फरार है और पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। इसके चलते पीड़िता दर-दर भटकने के लिए मजबूर है।