मलिहाबाद: दुबग्गा में एक दर्जन से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी से किनाराकर भाजपा के ली सदस्यता
समाजवादी पार्टी से किनारा करते हुए एक दर्जन से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान सभी को दुबग्गा में भाजपा की नीतियों एवं कार्यों से अवगत कराया गया और सदस्यता दिलाई गई। लोकसभा चुनाव से पहले भारी संख्या में हो रहे दल बदल को सपा के लिए बङा झटका माना जा रहा है। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे।