धनबाद में उपायुक्त आदित्य रंजन ने पीसी एंड पीएनडीटी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ-साथ झारखंड की महिला हस्तियों की कहानियां हैं। इसमें चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं।