देहरादून में जैनी मैडम के बयान से मामला फिर चर्चा में, हरक सिंह रावत का दोबारा डीएनए और नार्को टेस्ट कराने की उठाई मांग
देहरादून में जैनी मैडम ने सामने आकर मामले से जुड़े कई अहम खुलासे किए। उन्होंने हरक सिंह रावत का दोबारा डीएनए टेस्ट और नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई है।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई तथा अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई।
मामले को लेकर उनके बयान के बाद प्रदेश में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी निगाहें प्रशासन और संबंधित जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
रिपोर्ट: रक्षपाल सिंह
देहरादून, उत्तराखंड