बाजपुर न्यूज
श्री बाला जी सेना भारत ने किया संगठन का विस्तार, संजय शर्मा बने जिला प्रभारी और रिंकू शर्मा को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, संगठन को मजबूत बनाने के दिए निर्देश
बाजपुर। श्री बाला जी सेना भारत हिंदू संगठन ने ऊधमसिंह नगर जिले में संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने रुद्रपुर निवासी संजय शर्मा को ऊधमसिंह नगर का जिला प्रभारी तथा बाजपुर निवासी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता रिंकू शर्मा को जिला सह प्रभारी मनोनीत किया है। शुक्रवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों की संगठन के प्रति आस्था, समर्पण और मजबूत हिंदू विचारधारा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जिले में मजबूत बनाने के निर्देश दिए। संजय शर्मा को जिला प्रभारी और रिंकू शर्मा को जिला सह प्रभारी बनाए जाने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह पुनिया, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, कुमाऊं मंडल प्रभारी महिला मोर्चा आरती जोशी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा करुणा विष्ट, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आंचल खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष रुद्रपुर लक्ष्मी भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा काशीपुर ज्योति शर्मा तथा महानगर महामंत्री सपना शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।