जमुई: कटौना पांडेय टोला में मामूली बात को लेकर गोतिया ने महिला को घायल किया, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 21, 2025 कटौना पांडेटोला गांव में सोमवार की देर शाम करीब 8:00 बजे कबूतर के बच्चा को मारने का विरोध करने पर गोतिया ने नवल किशोर पांडेय की पत्नी दुलारी देवी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल दुलारी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा दुलारी देवी का इलाज किया जा रहा है। ।।