गुरुआ: गुरुआ पुलिस ने जयनगर से अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया
Gurua, Gaya | Apr 14, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक फरार चल रहे अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जयनगर गांव निवासी डेनी भुइयां के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गुरुआ थाना में अवैध शराब कारोबार से जुड़ी एक प्राथमिकी दर्ज थी। एफआईआर के बाद से ही वह फरार चल रहा था।