गुरुआ: गुरुआ के सरई टाड़ में 2 मई से भव्य रुद्र महायज्ञ, झंडा रोपण के साथ शुरू हुई आध्यात्मिक यात्रा
Gurua, Gaya | Apr 14, 2025 गुरुआ प्रखंड के सरई टाड़ गांव में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ यज्ञ स्थल पर विधिवत झंडा गाड़ा गया। इस अवसर पर गांव के पुरुष, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे बढ़-चढ़कर शामिल हुए।