बांका: कटोरिया में उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 2 बोतल महुआ शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 17, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की संध्या करीब 7 बजे कटोरिया में अभियान चलाकर दो बोतल महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुवार की दोपहर करीब 12 दोनों का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कोहबारा गांव निवासी अयोध्या दूरी एवं महेश शाह को 2 बोतल महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।