बांका: छत्रपाल गांव की 12 वर्षीय बालिका को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से लगा करंट, अस्पताल में किया गया उपचार
Banka, Banka | Oct 17, 2024 बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल गांव में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालिका करंट लग गया।जख्मी बालिका का सदर अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार छत्रपाल गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की पुत्री रितिका कुमारी मोटर का स्विच देने जा रही थी। इस दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई।