बांका: सादपुर गांव के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक हुआ फरार
Banka, Banka | Oct 17, 2024 सदर थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे सादपुर गांव के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एएसआई केके झा पुलिस बल के साथ उक्त गांव की ओर जा रहे थे।इस दौरान चालक पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया।वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।