Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
khokhrkaku
बिलासपुर बस स्टैंड #viralreelsシ #Bilaspur #himachal
Chamba, Chamba
| Oct 28, 2026
#viralreelsシ
#bilaspur
#himachal
MORE NEWS
भाजपा जिला प्रवक्ता निर्मल पांडे से खास मुलाकात भटीयात की राजनीति को लेकर उन्होंने दिए बड़े बयान #cmohp #spkhp #viralreel #himachalpradesh #chamba #shimla #viralvideo #bjpindia #bhatiyat
Chamba, Chamba | Oct 29, 2026
ये कविता कैसी लगी, एक बार जरूर सुने #viralvideo #nss #chamba #himachal
Chamba, Chamba | Oct 28, 2026
🚜🌾 आज खेत में खुद आजमाया ट्रैक्टर चलाने का हुनर! 💪🔥TractorDriving #खेतीबाड़ी #खेतकीगुड़ाई #किसान #पहलीकोशिश #गांवकीजिंदगी PahadiLife HimachalPradesh VillageLife FarmingLife TractorLovers InstagramReels ReelsIndia ViralReels KakuKhokhar
Chamba, Chamba | Oct 28, 2026
NSS कैंप में छात्रों ओर अध्यापकों के बीच कैसा रहा कैंप , छात्रा आप बीती ब्यां 😘 करती हुई #himachalpradesh #viralvideo #chamba
Chamba, Chamba | Oct 28, 2026
आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर *मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पूनम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं के प्रति रुचि विकसित करना तथा छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, सौंदर्यबोध और सांस्कृतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देती हैं। *प्रतियोगिता में डॉ. मनेश वर्मा तथा प्रोफेसर अविनाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई।* निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार बी.ए. द्वितीय वर्ष की भारती ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय वर्ष की मानसी ने द्वितीय स्थान तथा एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बी.ए. द्वितीय वर्ष की शिवानी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। मुख्यातिथि प्रोफेसर राकेश राठौर ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने, भारतीय परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने तथा प्रत्येक गतिविधि में पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की महिला प्राध्यापकों में डॉ. पूनम, डॉ. सुमित, डॉ. विदुषी शर्मा, प्रोफेसर निशा, डॉ. शिल्पा, प्रोफेसर आशा एवं डॉ. परनिता सहित डॉ. मनेश, प्रोफेसर अविनाश, डॉ. संतोष तथा अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Chamba, Chamba | Oct 28, 2026
प्रेस विज्ञप्ति👉 स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चम्बा मेडिकल कॉलेज की पहल: डाॅ पंकज गुप्ता रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग आयोजित करेगा जागरूकता कार्यक्रमय पोस्टर प्रतियोगिता, लघु नाटिका एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से दिया जाएगा शीघ्र पहचान का संदेश: डाॅ आरूषि महाजन पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, चम्बा के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अखंड चंडी पैलेस स्थित लेक्चर थिएटर-2 में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, चम्बा के प्राचार्य कम डीन डाॅ पंकज गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि के रूप मे शिरक्त की जबकि डाॅ कविता महाजन ने विशेष अतिथि के रूप् में शिरक्त की। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, चम्बा प्राचार्य कम डीन डाॅ पंकज गुप्ता ने कहा, स्तन कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में जागरूकता, समय पर पहचान और उचित उपचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज में इस बीमारी को लेकर व्याप्त संकोच और भ्रांतियों को दूर करना तथा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि चिकित्सा शिक्षा और जनजागरूकता को एक-दूसरे से जोड़कर स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाई जाए। ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। मैं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की इस पहल की सराहना करता हूं और आशा करता हूं कि यह कार्यक्रम स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सार्थक योगदान देगा।” रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की डाॅ आरूषि महाजन ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर संवाद करना, नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति सजग रहना और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है। डाॅ आरूषि महाजन ने कहा कि रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की यह पहल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच को प्रोत्साहित करने और महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। स्तन में गांठ, आकार या बनावट में बदलाव, त्वचा में असामान्य परिवर्तन अथवा निप्पल से असामान्य स्राव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय जांच करवाना आवश्यक है। हालांकि, हर गांठ या बदलाव कैंसर का संकेत नहीं होता, लेकिन सही कारण जानने के लिए विशेषज्ञ की सलाह महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से आह्वान किया जाएगा कि वे स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने परिवार तथा समाज में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी साझा करें। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तन कैंसर के संभावित लक्षणों, शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपलब्ध उपचार विकल्पों के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता वार्ता, पोस्टर प्रतियोगिता, लघु नाटिका तथा प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों के माध्यम से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषय पर जानकारी साझा की जाएगी। जिसमें एमबीबीएस की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में धु्रव, गरिमा और साधना ने प्रथम और अदिति, निर्मल और योगिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वही पोस्टर प्रतियोगिता में आर्य, साधना ने पहला और नवांग और तेनजिंग दूसरे पर रही। तो वही नर्सिंग पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्याशी, हिमानी और संतोष प्रथम और दामिनी, स्नेह और मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अतः में प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे बच्चों को मुख्यातिथि के द्वारा मोमेंटों और प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम के दौरान स्तन कैंसर सरवाइवरों ने अपने अपने अनुभव साझा किये और बताया कि किस प्रकार से उन लोगों ने इस बीमार पर विजय प्राप्त की। कार्यक्रम डाॅ श्रीधर राव, डाॅ रजनीत कौर, डाॅ मणिक सहगल, डाॅ रितु रावत, डाॅ सुनील, एससीए, प्रशिक्षु डाक्टरों, स्टाफ नर्स, नर्सिग प्रशिक्षुओं सहित मौजूद रहे। जारीकर्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा
Chamba, Chamba | Oct 28, 2026
### डीएलएसए चंबा द्वारा “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित **चंबा, 28 अक्टूबर 2026:** जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), चंबा द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सप्ताहव्यापी विशेष जागरूकता अभियान **“सुरक्षित बचपन अभियान”** के अंतर्गत 28 अक्टूबर 2026 को जिला चंबा के चार शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ये शिविर निम्नलिखित शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए गए, जिनमें संबंधित न्यायिक अधिकारियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाग लिया: 1. **राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंगला:** श्री एकांश कपिल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा। 2. **राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरोल:** श्रीमती विभूति बहुगुणा, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट, चंबा। 3. **डलहौजी पब्लिक स्कूल, डलहौजी:** श्रीमती मेघा शर्मा, सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, डलहौजी। 4. **राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, चंबा:** श्री प्रणव नेगी, सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, चंबा। शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम), 2012, व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा तथा दुर्व्यवहार की शिकायत करने और कानूनी सहायता प्राप्त करने के उपलब्ध माध्यमों के बारे में जागरूक करना था। जागरूकता सत्रों के दौरान अभियान की छह निर्धारित विषय-वस्तुओं—**“मेरा बचपन, मेरा अधिकार”, “कानून जानो, बचपन बचाओ”, “सुरक्षित क्लिक्स, सुरक्षित बचपन”, “बोलो, बताओ, बचाओ”, “ना बाल विवाह, ना बाल शोषण” तथा “जागरूक बचपन, सशक्त भारत”**—पर जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, भरोसेमंद वयस्कों की भूमिका, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन शोषण से बचाव तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना भय के शिकायत करने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका, बच्चों के लिए उपलब्ध बाल-अनुकूल निःशुल्क कानूनी सहायता तथा नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन **15100** के संबंध में भी जानकारी दी गई। अभियान के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री के रूप में पम्फलेट भी वितरित किए गए। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा, **श्री एकांश कपिल** ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों तथा उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध तंत्रों के प्रति जागरूक करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को दुर्व्यवहार के विरुद्ध बिना किसी भय के आवाज उठाने के लिए सशक्त बनाना तथा प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। यह अभियान 31 अक्टूबर 2026 तक जिला चंबा के निर्धारित विद्यालयों में जारी रहेगा। इसके माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें शोषण एवं दुर्व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा बाल-सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
Chamba, Chamba | Oct 28, 2026
वोट बचाओ देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमोरी की प्रेस वार्ता
Chamba, Chamba | Oct 28, 2026