अंबिकापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर से जुड़े कथित वायरल ऑडियो को लेकर प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन पहली नजर में यह ऑडियो उन्हें वास्तविक या सत्य प्रतीत नहीं हो रहा है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी ऑडियो या वीडियो की सत्यता की पुष्टि किए बिना उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की सही जानकारी सामने आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास इस संबंध में पर्याप्त तथ्य उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए वे इस विषय पर अधिक कुछ नहीं कह सकते। यदि जांच या अन्य माध्यमों से कोई प्रमाणिक जानकारी सामने आती है तो उसी आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
गौरतलब है कि अंबिकापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर से जुड़े कथित वायरल ऑडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा का माहौल है।
Korba, Korba | Jun 24, 2026