गायघाट: गायघाट की 3 पंचायतों में बागमती का जलस्तर घटने के बाद भी समस्या बरकरार, टूटी सड़कों पर बह रही पानी की तेज धाराएं
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र की कांटा पिरौंछा दक्षिणी-उत्तरी व जमालपुर कोदई पंचायत में बागमती का जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ की स्थिति में गुरुवार शाम 5 बजे तक अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। टूटे सड़कों पर अब भी तेज धार बह रही है। कांटा पिरौंछा दक्षिणी के नाजिरपुर में डेढ़ दर्जन से अधिक घरों में ढाई से चार फीट पानी भरा