गावां: दशकर्म में तालाब नहाने गए दो लोगों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर
Gawan, Giridih | Jul 10, 2026 गावां थाना क्षेत्र के भिखी में शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया । दशकर्म में तालाब नहाने गए एक 45 वर्षीय महिला कलवतिया देवी पति महेंद्र प्रसाद यादव पिहरा के खेरडा निवासी और एक 17 वर्षीय किशोरी अंजली कुमारी पिता विजय यादव की डूबने से मौत हो गई।