बारा: लखनपुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिला समेत लोगों को पीटा, पुलिस को दी गई मामले की तहरीर
मामला प्रयागराज के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का है,जहां पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला तथा अन्य लोगों को पीट दिया,जिससे महिला चोटिल हुई है, आज मंगलवार को पीड़ित द्वारा शंकरगढ़ थाने में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की गई है, खबरों के मुताबिक दबंगों ने महिला के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया मना करने पर घर में घुसकर पीटा है।