बारा: दुष्कर्म की घटना के मामले में वांछित अभियुक्त को बजबना नहर पुलिया के पास से किया गया गिरफ्तार
कौंधियारा पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म की घटना के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त रमेश आदिवासी पुत्र गुंडे आदिवासी निवासी ग्राम बजबना थाना कौंधियारा का रहने वाला है, दरअसल बीते 7 फरवरी को अभियुक्त द्वारा वादिनी से दुष्कर्म की घटना कारीत कर जान से मारने की धमकी दी गई थी,जिसको पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।