बारा: गौरा पेट्रोल पंप के पास चाय-नाश्ता की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, दुकान जलकर हुई राख
घटना प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के गौरा पेट्रोल पंप के पास की है,जहां पर आज रविवार को सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास चाय नाश्ता की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई,आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, हालांकि पीड़ित व्यक्ति द्वारा कौंधियारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।