ढीमरखेड़ा: ग्राम खामा गांव में खरीदी केंद्र शिफ्ट होने से किसान नाराज़
कटनी जिला की ढीमरखेड़ा तहसील में खरीदी केंद्र के स्थान परिवर्तन को लेकर किसानों में नाराज़गी देखने को मिल रही है ग्राम ख़ामा गांव में वर्षों से संचालित खरीदी केंद्र को इस वर्ष 9 किलोमीटर दूर घुघरा गांव में खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।