कोडरमा: जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया द्वारा सीएच स्कूल में आयोजित शिविर में 118 लाभुकों का हुआ सफल कान का ऑपरेशन
जिला प्रशासन कोडरमा एवं इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित लाईफलाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 11 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक सी० एच० हाई स्कूल, झुमरीतिलैया में आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में जिले के हजारों लोगों ने विभिन्न रोगों का इलाज एवं जांच का लाभ निःशुल्क ले रहे हैं।